जबलपुर। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पं भगवतीधर बाजपेयी की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला बाज़पेयी जी का 96 वर्ष की आयु में दिनांक 22 जून को दुखद निधन हो गया है। वे वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र बाजपेयी एवं अविनाश बाजपेयी की माताजी, तथा श्रीमती नीरजा बाजपेयी एवं श्रीमती प्रीति बाजपेयी की सासू माँ थीं।
अंतिम यात्रा आज 23 जून मंगलवार को प्रातः 9 बजे उनके निवास शीतलपुरी से रानीताल शमशान भूमि के लिए प्रस्थान करेगी।
उनके निधन से परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
सी टाइम्स परिवार दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।


