June 24, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

लॉर्डगंज थाना पुलिस की लापरवाही से मच्छराई में रोज लग रहा भीषण जाम

जबलपुर। लॉर्डगंज चौक पर चल रही पुलिस चेकिंग अब आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लॉर्डगंज थाना पुलिस बिना उचित ट्रैफिक प्रबंधन के सड़क पर वाहन जांच अभियान चला रही है, जिसके चलते मच्छराई क्षेत्र में प्रतिदिन घंटों लंबा जाम लग रहा है।
व्यापारियों, वाहन चालकों और क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया जाता। परिणामस्वरूप मच्छराई, करमचंद चौक, अंधेरदेव और आसपास के क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि समस्या कई दिनों से लगातार बनी हुई है, लेकिन लॉर्डगंज थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारु बनाए रखना भी है, लेकिन यहां चेकिंग अभियान के नाम पर आम जनता को घंटों जाम में फंसने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यदि चेकिंग अभियान चलाना आवश्यक है तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा रोजाना लगने वाला यह जाम जनता के लिए बड़ी परेशानी बना रहेगा। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

अन्य ख़बरें

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आंदोलन मुसलमानों तक सीमित नहीं, सभी समुदाय शामिल होंगे: जमात-ए-इस्लामी

Newsdesk

वारासिवनी सांदीपनि विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

Newsdesk

दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों की विशाल रैली, 25 जून से दूध आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading