June 24, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

इनर व्हील क्लब ऑफ बालाघाट टाइग्रेस द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस



बालाघाट। इनर व्हील क्लब ऑफ बालाघाट टाइग्रेस द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका श्रीमती रोशनी सचदेव ने सभी सदस्याओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष राधिका असाटी, सचिव सोनल गांधी, मनीषा छट्टानी, रानी धनवानी, रिया पसरीचा, गुरमीत त्रिवेदी, अर्चना गुप्ता, ममता चंदेल, शिखा चावड़ा, ममता गांधी, शालू गांधी, प्रीति सेठिया, ममता कश्यप, रिया पोतानी गीता धनवानी एवं कल्पना छट्टानी सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से योग प्रशिक्षिका श्रीमती रोशनी सचदेव का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रेरणादायक संदेश देने वाला रहा।

“योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन जीने की कला है।”

अन्य ख़बरें

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आंदोलन मुसलमानों तक सीमित नहीं, सभी समुदाय शामिल होंगे: जमात-ए-इस्लामी

Newsdesk

वारासिवनी सांदीपनि विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

Newsdesk

दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों की विशाल रैली, 25 जून से दूध आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading