June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पनागर में महिला से झपटमारी, स्कूटी सवार बदमाश सोने की झुमकी छीनकर फरार

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला से झपटमारी किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाश रास्ता पूछने के बहाने महिला के पास पहुंचे और मौका मिलते ही उसके कान की सोने की झुमकी छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार 21 जून को बढ़ई मोहल्ला बेलबाग निवासी 40 वर्षीय श्रीमती रेखा बेन ने पनागर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 20 जून को वे अपने दामाद गणेश बेन और बहन दुर्गा बेन के साथ मोटरसाइकिल से कटाव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

इसी दौरान ग्राम उमरिया चौबे के आगे गोदाम के पास बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए। आरोपियों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका। इसी बीच स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति ने झपट्टा मारकर रेखा बेन के बाएं कान की सोने की झुमकी छीन ली।

पीड़िता के अनुसार छीनी गई झुमकी की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट के आधार पर पनागर पुलिस ने बीएनएस की धारा 304(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

शहपुरा पुलिस की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading