June 23, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

मुहर्रम पर्व को लेकर कटनी पुलिस सतर्क,  शहर में किया फ्लैग मार्च, पुलिस अधीक्षक के नेतृतत्त्व में


कटनी। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज कटनी शहर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कटनी पुलिस ने आमजन को आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट, टिप्पणी या सामग्री साझा करने वालों की सतत निगरानी की जा रही है। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस आशिक्षक रटनेश मिश्रा, आराई संध्या राजपूत, शहर के सभी थानों के थाना प्रभारी दलबल के साथ मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

जनसुनवाई में कटनी पुलिस अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Newsdesk

जनसुनवाई में पहुंचे 71 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित जांच और निराकरण के निर्देश

Newsdesk

जनसुनवाई में पहुंचे 71 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित जांच और निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading