23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

मानसून के पूर्व जर्जर भवन हटाने की कार्यवाही लगातार जारी


नगर निगम ने संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत लाला लाजपतराय वार्ड में मुस्तैदी से हटाया जर्जर भवन
जबलपुर। आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम अतिक्रमण टीम ने संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले लाला लाजपतराय वार्ड में नाले के किनारे स्थित एक अत्यंत जर्जर और खतरनाक हो चुके भवन को सुरक्षित रूप से हटाने का काम सफलतापूर्वक किया गया।
*जनसुरक्षा के लिए त्वरित कदम*
मानसून के समय या अत्यधिक जर्जर स्थिति के कारण ऐसे भवनों से हमेशा किसी अप्रिय घटना या जनहानि का अंदेशा बना रहता है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त के आदेश पर नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्यवाही की। इस त्वरित कार्यवाही से न केवल आस-पास के रहवासियों ने राहत की सांस ली है, बल्कि संभावित हादसे का खतरा भी पूरी तरह टल गया है।
कार्यवाही के समय बी.सी.एम.ओ. जागेन्द्र सिंह, उपयंत्री यशवंत सोनी, टी.के. विवेक एवं उदय प्रधान सहित अतिक्रमण निरोधक विभाग का दस्ता उपस्थित रहा।

अन्य ख़बरें

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading