June 25, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

आपसी समझ और समझदारी की मिसाल, समाज के लिए दिया प्रेरणादायी संदेश

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत प्रशिक्षित सामुदायिक मध्यस्थ के द्वारा कराई गई मध्यस्थता
नगर निगम कछपुरा संभाग के सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र ने सुलझाया विवाद, आवेदकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*
जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के जनसुनवाई में आज कुल 59 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से 5 प्रकरण आपसी विवाद के चिन्हित कर प्रकरणों को कछपुरा संभाग स्थित सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र में समझौते के लिए भेजे गए, जहाॅं पर दो प्रकरणों में आपसी सहमति से विवाद समाप्त हुआ। इस प्रकार आज कछपुरा संभाग के मध्यस्थता केन्द्र में राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत प्रशिक्षित सामुदायिक मध्यस्थ के द्वारा एक बार फिर मानवता और आपसी समझदारी की खूबसूरत मिसाल पेश की। केंद्र की सकारात्मक पहल से दो पक्षों के बीच चल रहा पुराना गतिरोध पूरी तरह समाप्त हो गया। इस संबंध में सामुदायिक मध्यस्था केन्द्र के प्रभारी अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन एवं नोडल अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनो प्रकरण में जल समस्या तथा झाड़ झंकाड़ की छटाई आदि से संबंधित थे। इन दोनों पर त्वरित कार्यवाही कर आपसी सहमति के साथ दोनो प्रकरणों का निप्टारा मीडियेटर सानिध्य उपाध्याय और श्रीमती पूनम यादव ने मध्यस्था केन्द्र के माध्यम से कराया गया। 
आवेदिका श्रीमती अरुणा शर्मा एवं आवेदक गौरव रजक के बीच कुछ मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका आवेदन मध्यस्थता केंद्र में लंबित था। आज काउंसलिंग और मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्षों ने खुले दिल से एक-दूसरे की बात सुनी। केंद्र के प्रयासों और सौहार्दपूर्ण वातावरण का असर यह हुआ कि दोनों पक्षों ने अपनी सभी समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर लिया।
*फूलमाला और पुष्पगुच्छ से हुआ स्वागत*
विवाद सुलझने के बाद दोनों ही पक्ष बेहद खुश और संतुष्ट नजर आए। वर्षों की कड़वाहट को भूलकर जब दोनों ने एक-दूसरे से मुस्कुराकर बात की, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल भर आया। प्रसन्नता के इस ऐतिहासिक क्षण में मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों द्वारा श्रीमती अरुणा शर्मा और गौरव रजक को पुष्पगुच्छ भेंट कर और फूलमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
आज कछपुरा संभाग में दोनों पक्षों ने जिस समझदारी का परिचय दिया है, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है। इस सफल निराकरण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हृदय साफ हो और बातचीत का माहौल सकारात्मक हो, तो बड़े से बड़े विवाद को भी आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

जिला कांग्रेस की पत्रकार वार्ता सम्पन्न

Newsdesk

मनोज बने बनगवां के सांसद प्रतिनिधि

Newsdesk

राजनगर के अश्विनी कुमार सिंह ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading