June 24, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

वारासिवनी सांदीपनि विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण


पौधे जब तक पेड़ ना बन जाए, तब तक उनकी करे देखभाल-विवेक पटेल
वारासिवनी*-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांदीपनी विद्यालय मे व्रहद स्तर पर एक पेड मां के नाम व्रक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।जहां लगभग दो दर्जन से अधिक फलदार व औषधीय पौधो का रोपण कर पुर्ण सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य लोगो को प्रक्रति के प्रति जागरूक करने के साथ बढ़ते प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन और वनो की कटाई जैसी गंभीर समस्याओ के खिलाफ कदम उठाने के लिये प्रेरित करना है।पर्यावरण संरक्षण,हरित आवरण में वृद्धि तथा नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर में सांसद,विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे।जहां स्कूल के प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।जिसके पश्चात स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

*छात्र छात्राओं को साइकिल,पुस्तके का किया वितरण*
     कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों द्वारा तिलक वंदन कर पुस्तके और साईकलों का वितरण किया गया।जिसके पश्चात इसरो और नासा टूर से वापस लौटने वाले छात्र-छात्राओं को प्रसस्त्री पत्र और सील्ड देकर सम्मानित किया गया।

*जितने ज्यादा पौधे लगेंगे गर्मी में उतना ही कम होगा तापमान-विवेक पटेल*
         पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करे।वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं।बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण की आवश्यकता है।वृक्ष लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना हमारी जवाबदारी भी है।जब तक वह पेड़ बड़े ना हो जाए।उसकी देखभाल करे।जब पौधे बड़े होंगे तो स्कूल का परिसर भी बहुत खूबसूरत लगेगा।जितने ज्यादा पेड़ लगेंगे।गर्मी के तापमान भी कम होगा।

*अपने माता-पिता के सपनो को डगमगाने मत देना,अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचे-भारती पारधी*
            सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि हमने कोरोनाकाल के समय देखा है,कि आक्सीजन की कितनी कमी हुई थी।हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुरुआत की।हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाया गया।आप भी पौधा लगाकर छोड़े मत,उन्हें पेड़ बनाइये।बड़े होकर पेड़ आने वाली पीढ़ी को फल के साथ ही छाँव भी मिलेगी।सैकड़ों की संख्या में पौधा रोपण करते है।तब दर्जनों की संख्या में पेड़ बनकर तैयार होते है।बड़े पद पर तैनात अधिकारी भी पड़ लिखकर बने है।वे भी मेहनत करके अपने मुकाम तक पहुंचे है।जब तक आप अपने लक्ष्य को पाना नहीं सोचोगे।सफलता हासिल नहीं होगी।आप लोगों की जिस कार्य में रुचि है। उसी में मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुँचे।किसी के दबाव में कोई भी कार्य ना करे।राजनीति में भी मेहनत करके ही सफलता मिलती है।अपने जीवन के शरीर के लिए भी कुछ घंटे निकालिये।जब शरीर स्वस्थ रहेगा।तभी हम अपने जीवन पर सफल हो सकते है।शासकीय स्कूलो के रिजल्ट अच्छे आ रहे है।मतलब पढ़ाई भी पहले से बेहतर हो रही है।माता-पिता कड़ी मेहनत करते है।मगर अपने बच्चों को पढ़ाई करवाने में कभी कमी नहीं करते है।


*ये रहे मौजूद*
पूर्व विधायक प्रदीप जयसवाल,एसडीएम कार्तिकेय जयसवाल,जनपद सदस्य जीतू राजपूत, विधायक प्रतिनिधि सुदेश गुड्डू सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप चौहान,प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सौरभ पटेल,शैलेन्द्र शेट्टी,समीर बिसेन,जय चापुकर,स्कूल के प्राचार्य हुमराज पटले,संगम देवगड़े,शशांक डोंगरे,आरिफ कुरैशी,फुलचंद मसखरे,नरेंद्र त्रिपाठी,कमल टेंभरे,शरद सोनी राम चौहान,अमित डोंगरे,राजेश सोनेकर,गिरीश मर्सकोले,फुलचंद ठाकरे,युवराज चौहान मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आंदोलन मुसलमानों तक सीमित नहीं, सभी समुदाय शामिल होंगे: जमात-ए-इस्लामी

Newsdesk

दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों की विशाल रैली, 25 जून से दूध आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

Newsdesk

शांति  पूर्वक मनायें मोहर्रम का त्यौहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading