26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: कप्तान अट्टापट्टू ने जड़ा नाबाद शतक, श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से रौंदा

ब्रिस्टल, 23 जून । कप्तान चामरी अट्टापट्टू की नाबाद शतकीय पारी के साथ श्रीलंका ने मंगलवार को काउंटी ग्राउंड में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ‘ टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए। इस टीम ने 19 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से लिआ पॉल ने कप्तान गैबी लुईस के साथ चौथे विकेट के लिए 59 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की। पॉल 27 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान ने एलिस टेक्टर के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े। लुईस 50 गेंदों में 8 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से एलिस ने 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 28 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मिताली अयोध्या, सुगंधिका कुमारी, चामरी अट्टापट्टू और निलाक्षिका सिल्वा ने 1-1 विकेट निकाला। इसके जवाब में श्रीलंका ने 15.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को कप्तान चामरी अट्टापट्टू और इमेशा दुलानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 72 गेंदों में 98 रन जुटाए। इमेशा 27 गेंदों में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान ने निलाक्षिका सिल्वा के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। अट्टापट्टू 61 गेंदों में 2 छक्कों और 17 चौकों के साथ 106 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि सिल्वा ने 5 गेंदों में नाबाद 4 रन बनाए। विपक्षी खेमे से ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में रूस प्रतिबंध विधेयक पर होगी वोटिंग :

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading