April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उप्र के प्रतापगढ़ में शराब पीने से 4 की मौत, 2 गंभीर, एसओ निलंबित

प्रतापगढ़, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से मौत का तांडव जारी है। राज्य के प्रतापगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप में बीमार हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एसओ को निलंबित कर दिया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक के पीआरओ त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात शराब पीने के बाद 4 लोगों की मौत हो गई और दो लोग भर्ती हैं। यह साफ नहीं हो सका है कि शराब मिलावटी थी या जहरीली। इस मामले में एसओ उदयपुर को लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने 4 लोगों की ही शराब पीने से मौत की पुष्टि की है। प्रयागराज से पहुंची आबकारी विभाग की टीम भी जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले सिद्धनाथ कोरी राकी थाना क्षेत्र उदयपुर का और प्रदीप, दिलीप व रामकुमार प्रजापति आहर विहर के रहने वाले थे। गंभीर रूप में बीमार धर्मेद्र सिंह को उसके स्वजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं और ओमप्रकाश का जिला अस्पताल व उसके पिता शिवनारायण का सांगीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। शिवनारायण की हालत स्थिर है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदार के घर मंगलवार रात दावत थी। उसमें शराब भी बांटी गई, जिसमें शामिल 4 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग भर्ती हैं। शराब पीने के बाद रात साढ़े नौ बजे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीण उन्हें सीएचसी सांगीपुर ले गए। यहां इलाज के दौरान मौत होने लगी।

बुधवार को एडीजी प्रेमप्रकाश, डीएम डॉ़ नितिन बंसल, एसपी आकाश तोमर एवं एडीएम शत्रोहन वैश्य गांव पहुंचे। एसपी ने एसओ उदयपुर राकेश कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया।

अन्य ख़बरें

फर्जी पत्रकारों की धमकियों से परेशान महिलाओं ने गेहूं खरीदी से किया इंकार

Newsdesk

जबलपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन को लेकर

Newsdesk

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में घिरीं राज्यमंत्री बागरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading