September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बरगी नगर में शराब के नशे में विवाद, युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

जबलपुर जिले के बरगी नगर चौकी क्षेत्र में शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शासकीय अस्पताल के पास बरगी निवासी 35 वर्षीय कन्हैया लाल साहू ने बरगी नगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 जून की शाम करीब 4:15 बजे वे बरगी नगर स्थित पुरानी कलारी के पास खड़े थे। इस दौरान उनके साथ सोहित बर्मन उर्फ छोटू बर्मन भी मौजूद था।

इसी बीच शरद यादव उर्फ बैला शराब के नशे में वहां पहुंचा और कन्हैया लाल साहू के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब कन्हैया लाल ने गालियां देने से मना किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जमीन पर पटक दिया।

मारपीट में कन्हैया लाल साहू के हाथ में चोट आई है। वारदात के बाद आरोपी शरद यादव जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading