32.3 C
Jabalpur
June 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित

जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए रानी दुर्गावती के साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती जी की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और समाज व राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के जीवन, संघर्ष और योगदान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

गुजरात पुलिस ने एपीके फ्रॉड नेटवर्क का किया भंडाफोड़, झारखंड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम होगा मजबूत, 2100 से ज्यादा अग्निवीर तैनाती को तैयार

Newsdesk

दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने खाई जहरीली दवा, पति-सास-ससुर और देवर पर मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading