June 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, बीटेक पास आरोपी करता था ठगी

नोएडा, 24 जून । थाना साइबर क्राइम पुलिस गौतमबुद्धनगर ने एक ऐसे शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो लोगों को हज और उमरा के लिए सस्ते पैकेज पर विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर रहा था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण और अभिसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तसलीम साद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी कृष्णा एन्कलेव, थाना बारादरी, बरेली के रूप में हुई है। 35 वर्षीय आरोपी बीटेक (ईसी) शिक्षित है और तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और विभिन्न माध्यमों से लोगों को हज और उमरा यात्रा के लिए बेहद सस्ते पैकेज उपलब्ध कराने का दावा करता था। आकर्षक ऑफर और कम खर्च में विदेश यात्रा का लालच देकर वह लोगों से एडवांस भुगतान करवा लेता था और बाद में संपर्क तोड़ देता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कुल 9 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें दिल्ली, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। जांच में अब तक लगभग 46 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि ठगी की वास्तविक रकम और पीड़ितों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, एक प्रचार बैनर तथा ग्राहकों का विवरण दर्ज डाटा डायरी बरामद की है।

अन्य ख़बरें

4 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति और 20 लाख के गबन मामले में तत्कालीन सहकारी निरीक्षक के खिलाफ 3500 पन्नों का चालान पेश

Newsdesk

 जन्मदिन की रात लापता हुई युवती की रेत में दफन मिली लाश

Newsdesk

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी का बड़ा एक्शन: बेंगलुरु और मुंबई में 9 ठिकानों पर छापेमारी, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading