June 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एरियर भुगतान के बदले 4 हजार की रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार

जबलपुर। बालाघाट जिले के वारासिवनी क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी में एक शिक्षक से एरियर राशि जारी करने के बदले 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले लेखापाल को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया । लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी वेतन विसंगति का जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का कुल एरियर 94,085 रुपये स्वीकृत हुआ था। इसमें से 66,557 रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था, जबकि शेष 27,528 रुपये जारी करने के लिए विद्यालय के लेखापाल वोमेंद्र रोकड़े द्वारा 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी के शिक्षक कक्ष में ट्रैप बिछाया। इस दौरान आरोपी वोमेंद्र रोकड़े को शिक्षक से 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर: चार की मौत, दो घायल

Newsdesk

पत्रकारों को धमकी देने के मामले में एकनाथ शिंदे ने संजय दीना पाटिल को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: एक भैंस की मौत, दूसरी गंभीर घायल, किसान को लाखों का नुकसान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading