June 24, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ, 8 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

जबलपुर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस महानिदेशक  के मार्गदर्शन में प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ मंगलवार को जबलपुर में किया गया। यह 15 दिवसीय विशेष अभियान 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण एवं जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
अभियान के तहत स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को गेमिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ब्लैकमेलिंग तथा साइबर बुलिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को सुरक्षित डिजिटल भुगतान के तरीके बताए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रथ और साइबर सुरक्षा शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जाएगा।
जबलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, फर्जी क्यूआर कोड, संदिग्ध कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। ओटीपी, एटीएम पिन और पासवर्ड किसी से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर घटना की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट Cyber Crime Portal पर दर्ज कराएं।

अन्य ख़बरें

जिला कांग्रेस की पत्रकार वार्ता सम्पन्न

Newsdesk

मनोज बने बनगवां के सांसद प्रतिनिधि

Newsdesk

राजनगर के अश्विनी कुमार सिंह ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading