June 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

तिलवारा में शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। सगड़ा मैदान में देर रात तीन युवक शराब पीने के लिए बैठे थे, इसी दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सगड़ा निवासी 48 वर्षीय राकेश पटेल ने तिलवारा पुलिस को सूचना दी कि वे शादी-पार्टी में हलवाई का काम करते हैं। 24 जून की रात वे अपनी पत्नी और मझले बेटे पवन पटेल के साथ घर पर थे। उनका छोटा बेटा अनिल पटेल मेडिकल क्षेत्र में अपनी चाय दुकान पर गया था, जबकि बड़ा बेटा शुभम पटेल झमाका चाय दुकान में काम करता था और सुबह से दुकान गया हुआ था।

रात करीब 3 बजे पड़ोसी दिलीप कुमार पटेल उनके घर पहुंचे और बताया कि वह, शुभम पटेल और भीम पटेल सगड़ा मैदान में बबूल के पेड़ के पास शराब पीने बैठे थे। इसी दौरान शुभम और भीम के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भीम पटेल ने अपने पास रखा चाकू निकालकर शुभम के बाएं पैर की जांघ में मार दिया।

सूचना मिलते ही राकेश पटेल दिलीप के साथ सगड़ा मैदान पहुंचे, जहां उनका बेटा शुभम पटेल जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा था और उसकी जांघ से खून निकल रहा था। पूछने पर शुभम ने बताया कि उसे भीम पटेल ने चाकू मारा है। इसके बाद परिजनों ने शुभम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान सुबह करीब 8:30 बजे 25 वर्षीय शुभम पटेल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

मर्ग जांच, घटना स्थल निरीक्षण और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पाया कि 24 जून की रात करीब 2:30 बजे सगड़ा मैदान में दिलीप पटेल, शुभम पटेल और भीम पटेल शराब पीने बैठे थे। इसी दौरान शुभम और भीम के बीच विवाद हुआ और भीम ने चाकू से शुभम की जांघ पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूरी जांच के बाद तिलवारा पुलिस ने आरोपी भीम पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी सगड़ा के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम होगा मजबूत, 2100 से ज्यादा अग्निवीर तैनाती को तैयार

Newsdesk

दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने खाई जहरीली दवा, पति-सास-ससुर और देवर पर मामला दर्ज

Newsdesk

मुख्यमंत्री से जुड़े कथित जमीन सौदों पर राजनीतिक विवाद तेज, कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग दोहराई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading