June 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दुर्घटना में 2 की मौत, युवक की खाई में गिरने से, नाबालिक की कार दुर्घटना में मौत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना अनूपपुर एवं जैतहरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मृत्यु हो गई। एक युवक की खाई से गिरने तथा नाबालिक की कार दुर्घटना में मौत पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है। 
जानकारी के अनुसार गुरूवार को भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के बड़ी मौहरी निवासी विनोद कुमार साहू के परिवार के साथ मां नर्मदा के दर्शन कर कार क्रमांक एपी18 जेडसी 2522 से अपने घर वापस आ रहे थे तभी किरर घाट में सिद्धबाबा के नीचे सामने की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 51सीए 6950 से दुर्घटना होने पर 10 वर्षीय बालक आयुष साहू पुत्र विनोद कुमार साहू को गंभीर चोट लगने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु लाया गया जहां चिकित्‍सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार अन्य लोगों को चोटिल हुए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपते कर कोतवाली थाना जांच कर रही हैं।

जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहार के दुखवाटोला में बुधवार- गुरूवार की रात 45 वर्षीय पचलू बैगा घर से कुछ दूर खेत के पास जंगल के किनारे 60 फिट गहरे खाई में गिर जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा पुलिस दल के साथ गुरुवार की सुबह घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणो की मदद से मृतक के शव को खाई के निकाल जांच उपरांत जैतहरी अस्पताल में पोस्टमार्डम के बाद शव के परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ कर दी।ग्रामीणो एवं परिजनों ने बताया कि मृतक पचलू बैगा को कभी-कभी मिर्गी के बीमारी के कारण चक्कर आता रहा है संभावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक दिशा मैदान या अन्य कार्य के लिए गांव के किनारे खाई के समीप देर रात गया रहा होगा जिससे अचानक ऊपर से खाई मे नीचे गिर जाने से अत्यधिक चोट लगने के कारण स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को मिला जीआई टैग

Newsdesk

जबलपुर : इंडिगो फ्लाइट में वरिष्ठ वकील से मारपीट का आरोप, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने उठाए सवाल

Newsdesk

गृह मंत्री अमित शाह 27 जून को गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading