27.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

निगमायुक्त की सख्ती के बाद कर्मचारी संगठन का ज्ञापन-प्रदर्शन टला


जबलपुर। नगर निगम में कर्मचारी संगठनों और निगम प्रशासन के बीच तनातनी की चर्चा इन दिनों तेज है। गुरुवार को प्रस्तावित संयुक्त कर्मचारी संगठनों का ज्ञापन और प्रदर्शन अंतिम समय में नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की सख्त कार्यशैली के बाद कर्मचारी नेताओं ने फिलहाल अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में एक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी ड्यूटी समय में निगमायुक्त से मिलने पहुंचे। इस दौरान निगमायुक्त ने उनसे पूछा कि कर्मचारी संगठन की जिम्मेदारियों के साथ नियमित शासकीय कार्य का निर्वहन कब किया जाता है। चर्चा है कि निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कर्मचारी नेता हों या अधिकारी, सभी को अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करना होगा क्योंकि वेतन शासकीय कार्य के लिए मिलता है।
इसके बाद कर्मचारी संगठनों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान तथा कथित प्रताड़ना के विरोध में ज्ञापन एवं प्रदर्शन की घोषणा की थी। हालांकि गुरुवार को यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। संगठन की ओर से जारी पर्चे में मांगें पूरी नहीं होने पर 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
वहीं, निगम प्रशासन का कहना है कि लापरवाही, भ्रष्टाचार और कार्य में शिथिलता पर सख्ती जारी रहेगी तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमानुसार कार्य कराया जाएगा।

अन्य ख़बरें

आज से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जानें किस तिथि पर किसका श्राद्ध

Newsdesk

जॉइंट बेस एंड्रयूज पर दिखी अमेरिका-चीन कूटनीति की झलक, ट्रंप ने शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत

Newsdesk

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading