29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

सेफ क्लिक 2.0: रेलवे स्टेशन एवं ग्राम ग्वारी (चौकी बादलपार) में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” का संदेश लेकर आमजन को किया जागरूक
सिवनी- मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से “सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह विशेष साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान पूरे सिवनी जिले में 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत रेलवे स्टेशन एवं ग्राम ग्वारी, चौकी बादलपार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट एवं बैंकिंग साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाते, एटीएम या यूपीआई से संबंधित जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों, ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।
साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
सिवनी पुलिस का यह अभियान डिजिटल युग में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आमजन को जागरूक कर साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।

अन्य ख़बरें

आज से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जानें किस तिथि पर किसका श्राद्ध

Newsdesk

जॉइंट बेस एंड्रयूज पर दिखी अमेरिका-चीन कूटनीति की झलक, ट्रंप ने शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत

Newsdesk

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading