27.6 C
Jabalpur
June 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अखिलेश गौर बने जबलपुर के नए सीएसपी कोतवाली

जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों की बड़ी सूची जारी करते हुए प्रदेशभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कुल 65 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की गई हैं।जारी सूची के अनुसार, डीडी-17 बैच के अधिकारी अखिलेश गौर को सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) कोतवाली, जबलपुर पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, डीडी-18 बैच के अधिकारी रितेश कुमार शिव को सीएसपी कोतवाली, जबलपुर के पद से हटाकर सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट नियुक्त किया गया है।इसके अलावा डीडी-24 बैच की प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिरसाम, जो वर्तमान में जबलपुर जिले में प्रशिक्षणरत थीं, उन्हें कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन के इस तबादला आदेश के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इन नियुक्तियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

संतोष वर्मा के खिलाफ जनहित याचिका खारिज हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

Newsdesk

पश्चिम बंगाल विधानसभा में दो महत्वपूर्ण ओबीसी आरक्षण विधेयक पारित, टीएमसी काल की ओबीसी सूची रद्द

Newsdesk

कोलकाता के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल 70 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading