September 17, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट की प्रबंधकारिणी की मासिक बैठक सम्पन्न

आज उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट की प्रबंधकारिणी की मासिक बैठक श्री संतोष असाटी जी की अध्यक्षता में समिति कार्यालय (असाटी निवास) बालाघाट में सम्पन्न हुई ।
बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा जानकारी दी गई कि परिवहन विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से शुल्क लिये जाने के बावजूद भी उपभोक्ताओं को वाहनों के पंजीयन कार्ड और ड्राईविंग लाईसेंस कार्ड प्रदान नहीं किये जाने के संबंध में समिति द्वारा जिला परिवहन अधिकारी बालाघाट को विगत दिनांक 18 मई 2026 को पत्र दिया गया था । परिवहन विभाग की ओर से इसका कोई जवाब नहीं दिये जाने के कारण सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बारे में एक पत्र परिवहन आयुक्त ग्वालियर को लिखा जाये जिसकी प्रतिलिपि माननीय प्रधान मंत्री भारत सरकार नईदिल्ली, मुख्य मंत्री म0प्र0शासन भोपाल, परिवहन मंत्री म0प्र0शासन भोपाल व जिला परिवहन अधिकारी बालाघाट को दी जाये । इसके साथ ही उपभोक्ताओं से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्णय लिये गये । इसके साथ उपभोक्ताओं को जागरूक करने व उनकी समस्याओं से रूबरू होने के संबंध में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम किये जाने के संबंध में भी चर्चा की गई ।
इस बैठक में उपभोक्ता संरक्षण समिति के संरक्षक श्री लोचनसिंह जी देशमुख, समिति अध्यक्ष श्री संतोष असाटी जी सहित सर्वश्री शिवशंकर तिवारी जी, भीवाजी उके जी, डॉ0 गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव जी, सुभाष गुप्ता जी, सुरेश रंगलानी जी, सुरेश टांक जी, राजेश गांधी जी, संतोष जैन देवडिया जी, मेघनाथ रामटेके जी, पवन चंदानी जी, ओम प्रकाश भारती जी, प्रकाश मेश्राम जी, श्याम कौशल जी एवं श्रीमति मंजुला तिवारी जी उपस्थित रहे ।
भीवाजी उके, महामंत्री
उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट
मो0 9425139721

अन्य ख़बरें

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading