बरघाट (बोरी)/शक्ति केंद्र बोरी कला में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी भाजपा महामंत्री महेंद्र सोनी ने ‘मन की बात, संगठन एप प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न बोरी कला, दिनांक: 28 जून 2026 आज शक्ति केंद्र बोरी कला के अंतर्गत आने वाले बूथ क्रमांक 111, 112, 113 और 114 में एक विशेष संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बूथों के अध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया और उनके प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात किया गया।संगठन एप का दिया गया प्रशिक्षण*
‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात संगठन की मजबूती और डिजिटल सशक्तिकरण को लेकर,’प्रशिक्षण महा अभियान’,के तहत एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन एप* के उपयोग, उसकी कार्यप्रणाली और आगामी अभियानों में उसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित*
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मार्गदर्शक एवं कार्यकर्ता, महेंद्र सोनी (शक्ति केंद्र प्रभारी) अमित परिहार,नंदकिशोर परिहार , डॉ. रविंद्र राहंगडाले देवचंद टेमरे जी,श्री बलराम राने
संजय बरमैया,लेखराम पंचेश्वर, रमेश बघेल,केवल गाडेश्वर,कार्य क्रम में इन वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय बूथ अध्यक्ष, सदस्य और ऊर्जावान कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।


