29.3 C
Jabalpur
June 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

माता-पिता के सोने के बाद बेटे ने पेड़ पर लटक कर लगाई फांसी

जबलपुर। कुण्डम स्थित ग्राम तिलसानी में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब शंकर सिंह परस्ते नामक युवक को गांव के लोगों ने सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते देखा। शंकर क ो परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तिलसानी कुण्डम में रहने वाला शंकर सिंह परस्ते उम्र 20 वर्ष गांव में अपने पिता मानसिंह के साथ खेती किसानी करता रहा। बीती रात दस बजे के लगभग शंकर सिंह ने परिजनों के साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद माता-पिता अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। कुछ देर बाद शंकर सिंह भी कमरे में पहुंच गया।

आज सुबह 5 बजे के लगभग शंकर सिंह उठा और बालाजी प्लांट के पीछे सागौन के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पिता मानसिंह ने खेत जाने के लिए बेटे शंकर को आवाज लगाई। शंकर कमरे से बाहर नहीं आया तो उठाने के लिए पहुंच गए, देखा तो बेटा कमरे में नही था। मानसिंह सहित अन्य परिजन तलाश करते हुए प्लांट के पीछे पहुंचे तो देखा कि शंकर फांसी के फंदे पर लटक रहा है। शंकर सिंह के फांसी के फंदे पर लटकने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

अन्य ख़बरें

साइबर ठगी का खुलासा, 10 एटीएम कार्ड सहित आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

झूठे गैंगरेप केस में फंसाकर 3 लाख की उगाही की साजिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

हजारों बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’ . राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading