जबलपुर। जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आजाद वार्ड पनागर स्थित बावड़ी परिसर में विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु के मुख्य आतिथ्य तथा जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य आनंद जैन मिन्चु, एसडीएम अभिषेक सिंह एवं तहसीलदार गौरव पांडे की उपस्थिति में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु ने अपने उद्बोधन में जल बचाने, पौधारोपण करने, प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के लिये समुदाय की सहभागिता को जरूरी बताया।एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यो में जन सहयोग आवश्यक है।कार्यक्रम के प्रारंभ में जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक भारत महरोलिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बाबड़ी उत्सव कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर बाबड़ी प्रांगण में अतिथियों की उपस्थिति में आम एवं अमरूद के पौधे रोपे गये तथा सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।


