27.4 C
Jabalpur
July 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गोरखपुर में 1 हजार रुपये मांगने पर फुल्की ठेला संचालक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में रुपये मांगने और मना करने पर फुल्की ठेला संचालक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इंद्रानगर गली नंबर 2 गोरखपुर निवासी 27 वर्षीय शुभम गुप्ता ने गोरखपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुभम नगर निगम के सामने फुल्की का ठेला लगाता है।

रिपोर्ट के अनुसार 30 जून की शाम करीब 7:30 बजे शुभम अपने फुल्की ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान सेठीनगर निवासी केशू वहां आया और शुभम से 1 हजार रुपये मांगने लगा।

शुभम ने रुपये देने से मना किया, तो आरोप है कि केशू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर शुभम की दोनों जांघों में चोट पहुंचाई।

हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना के बाद पीड़ित ने गोरखपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट के आधार पर गोरखपुर पुलिस ने आरोपी केशू के खिलाफ धारा 296(बी), 119(1) और 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आरोपी की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से 2.73 लाख की साइबर ठगी

Newsdesk

घमापुर में शराब के लिए पैसे न देने की रंजिश में फोटोग्राफर पर चाकू से हमला, मामला दर्ज

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading