32.4 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

लैपटॉप खरीदने की बात पर पति-पत्नी में विवाद, पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच लैपटॉप खरीदने की बात को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। पति ने अपनी पत्नी पर गाली-गलौज करने, सब्जी काटने वाले चाकू से हमला करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेठीनगर गोरखपुर निवासी 31 वर्षीय अभिषेक बेन ने गोरखपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभिषेक पान की दुकान चलाता है। उसने बताया कि करीब 5 महीने पहले उसने साक्षी चौरसिया से प्रेम विवाह किया था।

रिपोर्ट के अनुसार पत्नी साक्षी पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीदने की बात कह रही थी। 1 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे अभिषेक ने लैपटॉप खरीदने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे अभिषेक के बाएं हाथ की कोहनी में चोट आई।

पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दहेज प्रथा व घरेलू हिंसा के केस में फंसाने की भी बात कही।

रिपोर्ट के आधार पर गोरखपुर पुलिस ने धारा 296(बी), 118(1) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों, दोनों पक्षों के बयान और चोट की प्रकृति के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग हुए घायल

Newsdesk

गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे सेमी ओएसएटी प्लांट का उद्घाटन

Newsdesk

‘आम महोत्सव’ में सीएम योगी बोले, केमिकल-मुक्त उत्पाद वैश्विक बाजार में बनाएंगे पहचान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading