भगवान बिरसामुंडा की प्रतिमा,सामुदायिक भवन और पाइप पुलिया का विधायक विवेक पटेल ने किया लोकापर्ण**वारासिवनी*-जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया के ग्राम ओझाटोला में गोंडवाना सर्कल के तत्वाधान में क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा,15 लाख रुपयों की लागत से बने पिपरिया में सामुदायिक भवन एवं 8 लाख रुपयों की लागत से बने घोघरिया घाट से एंकाटोला के मध्य पाइप पुलिया का विधायक विवेक विक्की पटेल के हस्ते लोकार्पण किया गया।इस कार्यक्रम कार्यक्रम में पहुँचे ही विधायक विवेक विक्की का समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।जिसके पश्चात विधायक विवेक पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा पूजा अर्चनाऔर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकार्पण किया।इस दौरान जनपद सदस्य जितेंद्र सिंह राजपूत,सरपंच भागचंद पटले,उपसरपंच माधुरी तोड़कर,देवेंद्र सिंह मसराम,राजकुमार चौधरी,गुरुप्रसाद हरिनखेड़े,श्रवण मेश्राम,पन्नालाल पटले,सोहनलाल मसकोले,टीकाराम मसकोले,रामप्रसाद टेकाम,अनिल अमूदगरे,चंदशेखर ऐडपाचे,ईश्वरीय दामनकर,मनीष उइके,लालसिंह उइके,शिवचंद माड़वी,धर्मचंद पटले,बालाराम गजभिए,ओमप्रकाश सहारे,मनोज वघाड़े,चित्तूलाल मसकोले,हेमा उइके सहित ग्रामवासी मौजूद रहें
*किसानों की समस्याओं को भोपाल तक पहुंचाते है विधायक पटेल-जीतू राजपूत*
जनपद सदस्य जीतू राजपूत ने कहा कि पहली बार क्षेत्र ने एक अच्छे विधायक को चुना है।क्षेत्र में क्या-क्या विकास करवाना है।हर समय ग्रामीणों से चर्चा करते रहते है।भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज और हम सबके लिए भगवान के समान है।सभी को संगठित रखने का कार्य भगवान बिसरा मुंडा ने किया।हर समय उन्होंने जल,जंगल,जमीन के लिए अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी।मूर्ति क्यों लगवाई जाती है।अपनी आने वाली पीढ़ी को बताए।इनका इतिहास बच्चों को बताए।विवेक पटेल विपक्ष का विधायक रहते हुए भी क्षेत्र में करोड़ो रुपए का काम करवा रहे है।विधानसभा में पहुंचकर किसानों की समस्याओं के बारे में सरकार से लड़ते है।लाडली बहनों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह का लालच देकर चुनाव में वोट तो ले लिए।मगर अब बहनों को तीन हजार रुपए देने पसीने छूट रहे है।वहीं सरकार ने दूसरी तरफ खाद,बीज का दाम दुगुना कर दी है।
*भाजपा के शासनकाल में किसानों को काम करवाने तहसील कार्यालय के लगाने पड़ते है चक्कर- विवेक पटेल*
इस दौरान विधायक विवेक विक्की पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जल,जंगल,जमीन को बचाने वाले बेजुबानों को जुबान देने वाले हम बिरसा मुंडा के लोग है।बुंदेलशाह और कुंवर शाह के लोग हैं।आदिवासी हमेशा सच्चा होता हैँ कभी झूठ नही बोलता जो कहता हैँ वही करता हैँ।मेरे विधायक बनने के बाद मुझसे जो भी काम आदिवासी समाज में मांगा हैँ मैंने सब दिया मैं आप लोगो के साथ हमेशा खड़ा हु आप लोगो को ज़ब भी मेरी जरूरत पड़े मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हु।भाजपा सरकार के राज में किसानों का हाल बेहाल है।खेती का समय है।किसानों को खाद नहीं मिल रहा है।ये सरकार सिर्फ पूंजी पतियों की सरकार है।भगवान राम की बात करने वाले भाजपा के राज में राम मंदिर का चंदा चोरी हो गया।शिक्षा,स्वास्थ्य में कभी मेरी जरूरत पड़े तो हमेशा आप लोगों के साथ खड़ा हु।अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे,अच्छा संस्कार दे,बच्चे जो देखेंगे वही सीखेंगे,इसलिए बच्चों के सामने अच्छा-अच्छा बोले,अच्छा सभी से व्यवहार करें।जैसा हम करेंगे वैसे हमारे बच्चे भी करेंगे।इसलिए बच्चों को अच्छा संस्कार दे।विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है।मै फिर विधानसभा में क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को उठाऊंगा।हमारी सरकार में पंचायत के बैठकर नामांतरण का कार्य होता था।किसानों का आधा काम पंचायत में ही हो जाता था।अब भाजपा की सरकार में काम करवाने तहसील कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ता है


