September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल संरक्षण की दिशा में पानी बचाओ, पर्यावरण बढ़ाओ अभियान पर विशेष फोकस

200 से अधिक वाटर रिचार्ज पिट का कराया जा चुका है निर्माण
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन की मंशानुरूप शहर को जल संकट से बचाने और भूजल स्तर को सुधारने के लिए नगर निगम द्वारा एक बेहद सराहनीय और सकारात्मक पहल की जा रही है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम के जल, भवन और उद्यान विभाग ने आपसी समन्वय के साथ पानी बचाओ, पर्यावरण बढ़ाओ अभियान को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। इस वृहद अभियान के तहत शहर में वर्षाजल संचय के लिए युद्ध स्तर पर वाटर रिचार्ज पिट और सोकपिट का निर्माण किया जा रहा है।

अब तक 200 से अधिक वाटर रिचार्ज पिट तैयार

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि आधुनिक समय में कंक्रीट के बढ़ते जाल के बीच बारिश के पानी को सहेजने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है। नगर निगम द्वारा अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण सफलतापूर्वक कराया जा चुका है। इसका सीधा फायदा आने वाले समय में शहर के गिरते भूजल स्तर को सुधारने और जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने में मिलेगा। वर्षाजल को सीधे जमीन के भीतर भेजने की यह तकनीक न केवल भविष्य में पानी की किल्लत को दूर करेगी, बल्कि हरियाली और पर्यावरण को भी नया जीवन देगी। इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम के कई विभागों के आला अधिकारी और इंजीनियर्स खुद मौके पर रहकर निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

नागरिकों से भी सहयोग की अपील

नगर निगम के इस सकारात्मक प्रयास से नागरिकों में भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। निगम प्रशासन के साथ-साथ यदि आम नागरिक भी अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाएं, तो यह अभियान शहर के पर्यावरण को पूरी तरह से संरक्षित रख सकता है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने-अपने घरों में भी वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएॅं और वर्षाजल का संचय करें। मौके पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, भवन अधिकारी नवीन लोनारे, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, जागेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह कौरव, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से, सहायक यंत्री संदीप जायसवाल, श्रीमती दीप्ति भनारिया, सौरभ त्रिपाठी, सौरभ चैकसे आदि के द्वारा कराया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading