27 C
Jabalpur
July 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महापौर की पहल पर वर्षा जल संचय के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध

जन जन को निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है जागरूक*
सभी हैंड पंप, बोरवेल्स के पास बनाए जा रहे हैं रिचार्ज साफ्ट_महापौर श्री अन्नू*
विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कुओं की भी कराई जा रही है सफाई_निगमायुक्त श्री अहिरवार*
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल पर मानसून को देखते हुए नगर निगम ने जल संकट से निपटने और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जल ही जीवन है के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए निगम प्रशासन वर्षा जल संचय रैन वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के कोने-कोने में व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
*जन-जन को किया जा रहा जागरूक*
उन्होंने बताया कि इस मुहिम को एक जन-आंदोलन बनाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम के माध्यम से नागरिकों को वर्षा जल संचय का महत्व समझाया जा रहा है और लोगों को अपने घरों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि बारिश की एक भी बूंद बर्बाद न हो।
भूजल स्तर को रीचार्ज करने के लिए निगम ने एक बेहतरीन तकनीकी योजना पर काम शुरू किया है। शहर के सभी सार्वजनिक हैंडपंपों और बोरवेल्स के पास रिचार्ज शाफ्ट बनाए जा रहे हैं। इससे बारिश का पानी सीधे जमीन के भीतर जाएगा, जिससे न केवल सूख रहे हैंडपंपों में दोबारा पानी आएगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों का वाटर टेबल भी तेजी से सुधरेगा।
*विशेषज्ञों की देखरेख में संवर रहे हैं पारंपरिक कुएं*
निगम पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। शहर के पुराने और अन्य कुओं की युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है। खास बात यह है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए विशेषज्ञों की देखरेख में वैज्ञानिक तरीके से कुओं की सफाई और गाद  निकालने का काम किया जा रहा है। सफाई के बाद इन कुओं के पानी को शुद्ध कर उपयोग के लायक बनाया जाएगा।
*महापौर का संदेश* निगम का उद्देश्य है शहर के पारंपरिक जल स्रोतों को बचाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित करना है। निगम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन यह मुहिम तब तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकती जब तक इसमें हर नागरिक की भागीदारी न हो। आइए, हम सब मिलकर इस मानसून में पानी की हर बूंद को सहेजने का संकल्प लें।

अन्य ख़बरें

कन्या हाई स्कूल मोहगांव में 24 छात्राओं को किया गया
नि:शुल्क साइकिल वितरण

Newsdesk

46 वर्ष बाद डॉ.गहरवार ने किया केन्द्रीय पुरातत्व संग्रहालय का अवलोकन

Newsdesk

जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading