27 C
Jabalpur
July 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल के नेतृत्व में कांग्रेस जन रेलवे के जनहित के मुद्दों को लेकर 13 को सौंपेंगे ज्ञापन


रेलवे आरक्षण,ब्रिज निर्माण सहित कई मुद्दों को लेकर
अनूपपुर । जिले की लंबे समय से लंबित रेलवे एवं जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आगामी सोमवार,13 जुलाई 2026 को प्रातः 11.00 बजे पुष्पराजगढ़ विधानसभा के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में कांग्रेस जन अनूपपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक को रेलवे महाप्रबंधक जोन बिलासपुर के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।इसकी जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सत्येंद्र स्वरूप दुबे ने दी।
उन्होंने बताया कि यह ज्ञापन पूरी तरह जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगा।इसमें विशेष रूप से बिलासपुर डीआरएम कार्यालय की ओर से अधिकारियों द्वारा वेकटनगर एवं निगौरा रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज के संबंध में दिए गए आश्वासन के बावजूद आज तक कार्रवाई नहीं होने और वादाखिलाफी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा अनूपपुर रेलवे आरक्षण केंद्र के समय में की गई कटौती से यात्रियों को हो रही परेशानियों को भी ज्ञापन में शामिल किया जाएगा तथा पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की जाएगी।
ज्ञापन में रेलवे प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 तक जाने वाले फुट ओवर ब्रिज का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़े रहने,जिससे यात्रियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,इस विषय को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिला कांग्रेस के महामंत्री सत्येंद्र स्वरूप दुबे ने बताया कि अनूपपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेशन एरिया के बाहर सुलभ कॉम्प्लेक्स की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों एवं आम नागरिकों को भारी असुविधा के साथ गंदगी की समस्या झेलनी पड़ रही है।इस दिशा में भी रेलवे प्रशासन से तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की जाएगी।
  इसके साथ ही वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में हो रही लगातार देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के समय पर पूरा नहीं होने से शहरवासियों और राहगीरों को प्रतिदिन यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।सत्येंद्र स्वरूप दुबे ने कहा कि यह ज्ञापन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं,बल्कि आम जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर सौंपा जा रहा है।उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से भी इस जनहित के अभियान में सहयोग की अपील की।

अन्य ख़बरें

जनसुरक्षा को लेकर नगर निगम मुस्तैद और सक्रिय

Newsdesk

महापौर की पहल पर वर्षा जल संचय के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध

Newsdesk

सीनियर सिटीजन से लूट करने वाले तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading