कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुलिस अधीक्षक, कटनी को ज्ञापन सौंपकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विरुद्ध प्रचलित कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि भगवान श्री हनुमान जी समस्त हिंदू समाज के आराध्य देव हैं। उनका किसी राजनीतिक दल के झंडे अथवा राजनीतिक प्रचार से जुड़े स्वरूप में चित्रण करना करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है तथा धार्मिक आस्था एवं मर्यादा के विपरीत है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि सभी धर्मों के आराध्य देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों एवं आस्थाओं का सम्मान किया जाना प्रत्येक नागरिक और संगठन का दायित्व है। यदि किसी कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संगठन किसी भी धर्म की आस्था एवं धार्मिक प्रतीकों का अनुचित राजनीतिक उपयोग करने का दुस्साहस न कर सके तथा सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बना रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, सौम्या राधेलिया, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, रंजीत सिंह, मोसुफ़ अहमद बिट्टू, श्याम पाहुजा, राजकुमार (कल्लू) विश्वकर्मा, अहमद कुरैशी, अजय कोल, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, नारायण निषाद, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, रश्मि अग्रवाल, मीनाक्षी वाल्वी, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, अजय वर्मा, शुभम सोनखरे, दिलदार खान, इमरान खान, शशि यादव, रूपा तिवारी, रवि जायसवाल, इरशाद खान, ऋषभ पटेल, प्रशांत पांडे, जॉर्ज डेविड, ओमप्रकाश सकतेल,कैलाश कनौजिया ,शरद पाल सिंह साहिल नामदेव, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


