27 C
Jabalpur
July 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कन्या हाई स्कूल मोहगांव में 24 छात्राओं को किया गया
नि:शुल्क साइकिल वितरण

मण्डला। शासकीय कन्या हाई स्कूल मोहगांव में गुरुवार को छात्राओं के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार एवं छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मोहगांव उपाध्यक्ष व जनपद शिक्षा समिति सभापति शिवकुमार मिश्रा (अड्डू), जनपद पंचायत सदस्य बोध सिंह मरकाम, ग्राम पंचायत मोहगांव माल सरपंच गुड्डी बाई भारतीया,ग्राम पंचायत सदस्य पंच इमरान खान,जयदीप दुबे सहित छात्राओं के पालकगण उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य नंदिनी यादव, शिक्षक श्री परस्ते, धीरज चौधरी, शांति प्रकाश अग्रवाल की उपस्थिति में 24 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की नि:शुल्क साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा से जोडऩे और उनकी पढ़ाई को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य नंदिनी यादव ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।
—————————————

अन्य ख़बरें

रांझी हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता बाबा नेल्सन गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम

Newsdesk

छात्राओं को रोटरी क्लब  साउथ ने   निःशुल्क वितरित की कॉपी

Newsdesk

कान्हा से पेंच कारीडोर के निकट बाघो के बढते हमले और मानव मौत पर अंतर्राष्टीय मिडिया ने भी दिखायी गंभीरता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading