फाईनेशियल टाईम्स लंदन की टीम वारासिवनी सहित अन्य जगहो पर स्टोरी कवर करते आयी नजर
वारासिवनी,,,,,कान्हा से पेंच टाईगर रिजर्व के मध्य कारीडोर के किनारे ग्रामीण क्षेत्रो मे बाघो की बढती संख्या जंहा अच्छा समाचार प्रतित हो रही है। वही इन क्षेत्रो मे मानव के उपर बाघो के हमले की बढती घटनाओ ने विभाग सहित सभी को चिन्तित भी कर दिया है। कारीडोर के किनारे मानव के उपर बाघ के हमलो की बढती घटनाओ की चर्चा अब राष्टीय नही अपितू अंतरार्ष्टीय स्तर पर हो रही है। आज अंतरार्ष्टीय मिडिया मे बडा नाम फाईनेंशियल टाईम्स लंदन की टीम मे साउथ एशिया के प्रमुख मिस्टर आंद्रे अंर्जेटाईना निवासी, दिल्ली ब्यूरो ज्योत्सना सिंह ने बालाघाट आकर इस तरह की घटनाओ को करीब से जानने का प्रयास किया। साथ ही कारीडोर के किनारे ग्रामो का भ्रमण कर बाघ के हमले की घटनाओ को करीब से जानने की कोशिश की। इस दौरान सहयोगी के रूप मे उनके साथ सोनेवानी अभ्यारण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिंकदर मिश्रा भी घटनाओ की पडताल मे साथ रहे।
अंतरार्ष्टीय पत्रकारो के निकट ही टाईगर ने कर दिया महिला पर हमला……..
इस टीम ने बाघ के हमले और टाईगर के व्यवहार सहित मानव और टाईगर की मौत पर रिसर्च करने का बारिकी से काम किया। इस दौरान आज जब वे अपने स्टोरी को आगे बढाते हुये बरघाट के निकट आगरवाडा ग्राम पहुचे तो इसी दौरान पुन एक बाघ ने बकरी चराने वाली 35 वर्षीय महिला उर्मिला सिंह पर हमला कर दिया। जिसे तत्काल सिवनी के चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। यह घटना कक्ष कं्रमाक 286 मे घटित हुयी है। यह इलाका भी कारीडोर से लगा हुआ है।
वन विभाग के बडे अधिकारीयो से भी हुयी चर्चा……
अपनी स्टोरी को प्रमाणिकता देते हुये र्फाइंनेशियल टीम ने आज दोपहर समय मे वन विभाग के डीएफओ उत्तर मंडल रेशम सिंह धुर्वे से भी लंबी चर्चा की है। जिसमे बैहर क्षेत्र मे मिले एक टाईगर के कंकाल की घटना मे गिरफतार पांच आरोपी सहित अन्य घटनाओ की जानकारी विस्तार से ली गयी।
एक ही क्षेत्र मे पांच लोगो का शिकार किया बाघ ने…….
इसी तरह कारीडोर के किनारे जिले के अन्य एक क्षेत्र मे दो माह के भीतर एक ही बाघ के द्वारा 12 किमी के दायरे मे पांच लोगो की जाने ली गयी है। इस विषय को भी अंतरार्ष्टीय मिडिया ने प्रमुखता से लिया है। इस विषय मे विभाग के द्वारा टाईगर को चिन्हित भी कर लिया गया है। जिसे पकडने का प्रयास विभाग द्वारा गंभीरता से किया जा रहा है। इस घटना मे पांच ग्रामो मे पांडरवानी, संतरा अखीवावाडा, डोरली,चहरवाही और बीजाटोला का नाम शामिल है।
सिंकदर मिश्रा की खीची बाघ वाली फोटो नजर आयेगी अंतरार्ष्टीय मिडिया मे…..
आज बाघ की बडती संख्या और मानव पर उसके हमले की स्टोरी मे वारासिवनी व लालबर्रा क्षेत्र के सिलेझरी व सोनेवानी का जिक्र भी आया है। जिसमे सोनेवानी अभ्यारण समिति के अध्यक्ष सिंकदर मिश्रा ने विश्व प्रसिद्व मिडिया को यहा बाघो की बढती संख्या का विस्तार से परिचय कराकर उन्हे बाघो की रियल तस्वीर भी उपलब्ध करायी है। जिसे ग्रहण कर बकायदा इन वास्तविक तस्वीरो के बदले अंतरार्ष्टीय मिडिया ने उन्हे नियमानुसार पेमेंट भी अदा किया है।


