27 C
Jabalpur
July 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डेयरियों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दूध-पनीर के सैंपल जब्त, 4 हजार रुपये जुर्माना

जबलपुर। शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने खाद्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से डेयरी प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल के नेतृत्व में संभाग क्रमांक 3 एवं 4 के अंतर्गत कई डेयरी दुकानों की जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान नरेंद्र डेयरी, मदर डेयरी, पूजा डेयरी और न्यू पूजा डेयरी से दूध और पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इन सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में संभावित मिलावट पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाना है।
निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो डेयरी संचालकों पर कुल 4 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। साथ ही प्रतिबंधित सिंगल-यूज पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
इस संयुक्त कार्रवाई में स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धर्मेंद्र राज, अर्जुन यादव, पोलाराव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद राव, वैभव तिवारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

अन्य ख़बरें

बिजली कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों पर फेडरेशन मुखर, संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

Newsdesk

मदन महल अंडरब्रिज में दौड़ती इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, धमाकों से मची अफरा-तफरी

Newsdesk

गेहूं खरीदी में अनियमितता पर प्रशासन सख्त, वसूली गई राशि किसानों को अगले सप्ताह मिलेगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading