28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

तेलंगाना: पोक्सो केस में जमानत पर आए शख्स ने की पत्नी और दो बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या

हैदराबाद,  तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने पोक्सो एक्ट के आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अलावा आरोप लगाने वाली नाबालिग, उसकी मां और नानी की हत्या की है। फिलहाल, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।तेलंगाना पुलिस के अनुसार, रंगा रेड्डी जिले के शाहाबाद क्षेत्र के दैवलागुडा गांव की यह घटना है। आरोपी की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है। पता चला है कि उस पर कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें जमानत से आने के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।सामने आया है कि आरोपी राजशेखर ने कथित तौर पर चाकू से वार करके पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों का कत्ल किया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अपने परिवार को खत्म करने के बाद आरोपी दूसरी जगह पहुंचा, जहां उसने पीड़ित नाबालिग लड़की, उसकी मां और नानी की हत्या कर दी।तेलंगाना पुलिस ने बताया कि राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने बेरहमी से छह लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी, अपने दो बच्चों और तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज होने के बाद बदले की भावना से ये हत्याएं कीं।हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजशेखर को अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में उसे स्थानीय पुलिस थाने में ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने औपचारिक मामला दर्ज कर लिया।

 

 

अन्य ख़बरें

गेट-शीशे से बाहर लटके युवक, जीरो डिग्री पर कार से स्टंट

Newsdesk

मिलौनीगंज में सड़क पर भरभराकर गिरे दो बिजली के पोल, मचा हड़कंप

Newsdesk

डॉ. अमिता सक्सेना IMA जबलपुर की अध्यक्ष निर्वाचित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading