April 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी घायल

रामल्ला, 3 अप्रैल (आईएएनएस)| वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों के साथ झड़प के दौरान दर्जनों फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी घायल हो गए। मेडिकल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शुक्रवार को उत्तरी वेस्ट बैंक शहर नब्लस के पूर्वी हिस्से में इजरायली सेना बल के गोला बारूद से पांच प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि छह अन्य लोग वेस्ट बैंक शहर रामल्लाके उत्तर में अल-मुगैयिर गांव में इजरायली सैनिकों द्वारा दागे गए रबर कोटेड मेटल बुलेट से घायल हो गए।

पैरामेडिक्स ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों का इलाज भी किया।

इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कलकिलया शहर के कफर कद्दुम गांव में और नब्लस शहर के एक गांव बीट डजान में भी संघर्ष हुआ।

उन्होंने कहा कि रैलियों के दौरान झड़पें हुईं जिसे फिलीस्तीनी हर शुक्रवार दोपहर को इजरायल द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहित करने के खिलाफ आयोजित करते हैं।

अन्य ख़बरें

विश्व होम्योपैथी दिवस: प्राकृतिक चिकित्सा की बढ़ती लोकप्रियता और भरोसे की कहानी

Newsdesk

एस जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री मोटेगी से की बात, होर्मुज स्ट्रेट और पश्चिम एशिया में तनाव स्थिति पर हुई चर्चा

Newsdesk

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी तेल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading