September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 6 लोगों की मौत, कई और लापता

यूपी के मथुरा जिले से एक बडे हादसे की खबर सामने आई है. यहां वृंदावन में यमुना में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. मथुरा के डीएम चंद प्रकाश सिंह ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. डीएम ने बताया कि अभी तक 14 लोगों को बचा लिया गया है. एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में 30 लोगों के डूबने की सूचना आई. हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे.

यह घटना यमुना के केशी घाट पर हुई. बताया गया है कि यहां पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया. हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading