September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रामपायली चौक के बाद कंटगी और लालबर्रा की सीमाये भी सुसज्जित होगी स्ट्रीट लाईट से…..प्रदीप जायसवाल

नपा परिषद के लोकार्पण कार्यक्रम मे नपा अध्यक्ष, पार्षदगण, प्रबुद्व नागरिकगण रहे उपस्थित
वारासिवनी…..नगर की सभी सीमाओ को सौदर्यीक्रत करने के उद्वेश्य से आज नपा परिषद ने महाराष्ट राज्य की दिशा मे रामपायली चौक पर स्टी्रट लाईट की सुविधा की शुरूवात कर विकास के नये आयाम स्थापित किये है। स्टी्रट लाईट लोकार्पण कार्यक्रम मे पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, वरिष्ठ नेता किशोर अमूले, प्रदीप शरणागत, रिधन चौहान के साथ नपा के अधिकारीगण भी इस समारोह मे अतिथी के रूप मे उपस्थित रहे।
रामपायली चौक मे जैसे ही अतिथी प्रदीप जायसवाल ने स्टी्रट लाईट के बटन को आन किया वैसे ही पुरा मुख्य मार्ग चकाचौध रोशनी से जगमगा गया। गौरतलब है की इस मार्ग पर चंदन नदी के पूल से रिधनलाल चौहान की राईस मिल तक पहले अंधेरा रहने से परेशानी का अनुभव होता रहा है। किंतू आज जैसे ही स्टी्रट लाईट की रोशनी से यह मार्ग जगमगाया आवागमन करने वाले वाहन चालको और राहगीरो ने स्थल पर ही गुडडा भैया और नपा अध्यक्ष को इस प्रासंगिक कार्य की बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर मिडिया के सवालो पर गुडडा भैया ने कहा की हमारा प्रयास वारासिवनी को महानगरो की तर्ज पर सुसज्जित और सुविधायुक्त बनाने का है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव व नपा परिषद के सहयोग से हम आज रामपायली मार्ग पर स्टी्रट लाईट की सुविधा शुरू कर रहे है। अब नागपुर दिशा से आने वाला राहगीर या हमारे मेहमान भी जब इस सीमा को जगमग रूप से देखेगे तो उनके मानस पटल पर वारासिवनी की एक अच्छी छवि अवश्य उभरेगी।
इसी तरह एक सवाल पर गुडडा भैया ने कहा की अब हम कंटगी मार्ग पर टोंिडंया नाले से गौशाला तक और लालबर्रा मार्ग पर डा चौधरी के क्लिनिक से अभिनंदन लान तक स्टी्रट लाईट की सुविधा नगरवासीयो को प्रदान करने की दिशा मे कार्य शुरू कर रहे है। हमारे नगर की अब सभी सीमाये रोशनी से जगमग नजर आयेंगी।
इसी तरह नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ने मिडिया के सवालो पर कहा की हमारे नेता प्रदीप जायसवाल की सोच से हम विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे है। आज स्टी्रट लाईट की सौगात से पुरे जिले मे वारासिवनी के विकास कार्यो की एक अलग पहचान स्थापित होंगी। आगे भी हमारी नपा परिषद के इस तरह के विकास कार्यो को जनता अवश्य देखेगी।
आज लोकार्पण समारोह मे विशेष रूप से सर्वश्री संदीप मिश्रा मंडल अध्यक्ष, वेदप्रकाश पटेल मंडल अध्यक्ष,पार्षदो मे श्रीमती दीपा रूसिया, मोनू लिमजे, धर्मु जोशी, अमित येरपूडे,प्रबल जायसवाल,सोनू जायसवाल,संतोष आडे, हरीश जैरथ, अनिश मिश्रा, श्रीमती रीना कासल, मंजू भोंडले, तुलसी शर्मा,शीतल अरोरा आदि के साथ मुख्य अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, उपंयत्री अंशिका चौहान के साथ नपा का अमला उपस्थित रहा।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

ग्वारीघाट में सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading