July 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: झाबुआ में लूट की कोशिश के बाद आदिवासी विधवा के साथ गैंगरेप

भोपाल, मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक आदिवासी विधवा महिला के घर में लूट की कोशिश के दौरान कुछ अज्ञात हमलावर घुस आए और तीन लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात बोरी इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि हथियारों से लैस कुछ लोग उसके घर में घुस आए और चांदी के गहने मांगे। जब उसने कहा कि उसके पास कीमती सामान नहीं हैं, जिनकी वे तलाश कर रहे थे, तो आरोपियों ने कथित तौर पर घर में तोड़-फोड़ की, घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और पूरे घर की तलाशी ली। फिर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि तीन आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और मारपीट की, जिसके बाद वे भाग गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी मेडिकल जांच की गई। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाए।

इस घटना की पुष्टि करते हुए झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद्मा विलोचन शुक्ला ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। एसपी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसकी मेडिकल जांच हो चुकी है और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। सिंघार ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

अन्य ख़बरें

युवाओं के सपने को साकार करने के लिए प्रयास करेगी सरकार: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

940 से अधिक शराब की बोतल-पाव जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

जनभागीदारी से जबलपुर स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्‍त करेगा: गोंटिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading