July 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मसाज के दौरान बिगड़ी तबीयत, स्पा सेंटर में 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत


जबलपुर। शहर के तैय्यब अली क्षेत्र स्थित विधि स्पा सेंटर में मंगलवार को मसाज कराने पहुंचे 64 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना हार्ट अटैक से जुड़ी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण का पता चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मृतक की पहचान आरबी सिंह (64) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे मंगलवार को स्पा सेंटर पहुंचे थे। मसाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
स्पा सेंटर में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए।
स्पा सेंटर संचालक तरुण दीक्षित ने बताया कि बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ते ही उनके परिजनों को सूचना देने के साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई थी। उनके अनुसार, परिजनों ने लिखित आवेदन देकर बताया कि मृतक लंबे समय से बीमार थे और इसी कारण उन्होंने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई।
वहीं, ओमती थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई औपचारिक सूचना या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत या आवश्यक जानकारी मिलती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

नगर निगम की जनसुनवाई में त्वरित एक्शन, मौके पर ही सुलझीं नागरिकों की समस्याएं, 60 आवेदकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Newsdesk

एमपी ट्रांसको की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि

Newsdesk

पावर मैनेजमेंट कंपनी के जनसम्पर्क कार्यालय में मास कम्युनिकेशन विद्यार्थ‍ियों का कार्य अनुभव प्रश‍िक्षण सत्र प्रारंभ सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रश‍िक्षण आवश्यक व अनिवार्य-कार्यपाल‍क निदेशक एफके मेश्राम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading