July 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर जिले में दस्तक सह स्टॉप डायरिया कैंपेन का हुआ शुरु

सीएमएचओ ने बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर किया अभियान का शुरुआत
जबलपुर। शिशु एवं बाल मृत्यु दर को कम करने तथा एनीमिया, कुपोषण की रोकथाम तथा बाल्यकालीन बीमारियों की समय पर पहचान के लिए दस्तक सह स्टॉप डायरिया कैंपेन का जिला स्तरीय शुभारंभ मंगलवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने बच्चों को विटामिन ए का घोल पिला कर किया।
जिले में दस्तक सह स्टॉप डायरिया कैंपेन 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा जिसके अंतर्गत दस्तक दल के द्वारा घर-घर जाकर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा विटामिन ए का घोल पिलाया जाएगा। इस दौरान दस्त रोग की रोकथाम के लिए घर-घर ओआरएस पैकेट एवं जिंक गोलियों का वितरण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी ने बताया की दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण, एनीमिया एवं अन्य गंभीर बाल्य कालीन बीमारियों को चिन्हित कर, बच्चों को शीघ्र एवं सही इलाज प्रदान करना है जिससे शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस अभियान में दौरान जबलपुर जिले के लक्ष्य के अनुसार लगभग 2 लाख 92 हजार 395 बच्चों की स्क्रीनिंग की जायेगी। हमारा दस्तक दल पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर समस्त 5 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग करेगा तथा उन्हें विटामिन ए का घोल पिलायेगा। विटामिन ए की खुराक बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष दस्तक सह डायरिया कैंपेन को तकनीक रूप से बेहद आधुनिक और सुदृढ़ बनाया गया है। इस बार दस्तक अभियान में डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) टूल के माध्यम से फील्ड में प्रत्येक बच्चे की स्क्रीनिंग और रेफरल की रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी। इससे अति कुपोषित तथा गंभीर बीमार बच्चों की पहचान में मानवीय त्रुटि की गुंजाइश पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। डीएसएस टूल की मदद से मैदानी अमला तुरंत गंभीर बच्चों को चिन्हित कर सीधे पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) या उच्च चिकित्सालय में रेफर कर सकेगा जिससे बच्चों को बिना देरी किए हुए तुरंत और सही इलाज मिलेगा। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम से बच्चों की लाइव स्क्रीनिंग होगी। इस शुभारंभ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता, संस्था प्रभारी डॉ अंशुल शुक्ला, जन आरोग्य समिति के भोले शंकर सोनी, संभागीय समन्वयक निहार दीवान, डीपीएम डॉ उपेन्द्र सिंह कुशवाहा, डेटा आर आई मैनेजर विजय पाण्डेय, डीसीएम सुश्री दीपिका साहू, यूएनडीपी से अतुल करकरे, एपिडेमियोलॉजिस्ट अनिल सिंह, विकास श्रीवास्तव, माया सिंह, एपीएम संदीप नामदेव, अनुप्रिया दीक्षित, वीसीसीएम  विकास शर्मा, अलोक अग्निहोत्री सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

अन्य ख़बरें

परीक्षण में अमानक पाये जाने पर पाटन थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर.

Newsdesk

शादी से पहले दूल्हे के घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट
दूल्हे के लापता होने का दावा

Newsdesk

भाजयुमो शहर अध्यक्ष चयन का मामला फिर हुआ तेज
संगठन के सामने संतुलन और नेतृत्व की चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading