28.5 C
Jabalpur
July 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क हादसे में आयुध निर्माणी खमरिया के श्रमिक नेता का निधन

जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय श्रमिक नेता कॉमरेड धन बहादुर थापा का सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। हादसा रांझी थाना क्षेत्र के एसएएफ शांति नगर मोड़ के पास हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही आयुध निर्माणी खमरिया और श्रमिक संगठनों में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धन बहादुर थापा सोमवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शांति नगर (एसएएफ) मोड़ के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जबलपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
श्रमिक नेता अर्नब दास गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और सिर में गंभीर चोट उनके निधन का प्रमुख कारण रही।
कॉमरेड धन बहादुर थापा लंबे समय से कर्मचारियों के अधिकारों और उनकी मांगों के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे। वे श्रमिकों के बीच अपनी स्पष्टवादिता और नेतृत्व क्षमता के लिए काफी लोकप्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन को श्रमिक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए ऑटो चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

बकोड़ा स्कूल के 45 छात्र-छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल

Newsdesk

दस्तक एवं स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ, 31 अगस्त तक घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Newsdesk

प्रेम संबंध के शक में युवक के साथ हैवानियत: खेत में निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, जख्मों में रगड़ी नमक-मिर्च; वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading