विधायक रोहाणी ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का जताया आभारजबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रांझी के करौंदी ग्राम में प्रस्तावित अत्याधुनिक ‘सांदीपनि विद्यालय’ के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज शुक्रवार को विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया।
करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भव्य विद्यालय की सौगात मिलने पर क्षेत्रीय विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी का विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
हवन-पूजन के इस मांगलिक अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने महर्षि सांदीपनि और भगवान श्रीकृष्ण का अत्यंत मनमोहक स्वरूप धारण किया, जो पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री अशोक रोहाणी ने अपने संबोधन में कहा कि 45 करोड़ की लागत से बनने वाला यह सांदीपनि विद्यालय क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री रोहाणी ने कहा कि इस विद्यालय के निर्माण से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहद आधुनिक और उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांझी मंडल अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह सेंगर एवं अम्बेडकर वार्ड के पार्षद श्री अनुराग दहिया ने हवन-पूजन में भाग लेकर निर्माण कार्य के सफल संचालन की कामना की। इस गरिमामयी समारोह में एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, वार्ड पार्षद अनुराग दहिया, पार्षद निशांत झरिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष दशरथ पटेल, हेमराज सराठे, बंटी बैन, आलोक मिश्रा, रामहरख पाल, मलकीत कौर, पार्वती लोधी, पिंकू गुप्ता, दशरथ रजक एवं कोकिला राज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।


