July 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शराब दुकान के पास से पकड़ा गया शातिर बदमाश ‘मोनू’, आयुष सोनकर से खरीदी थी देशी पिस्टल

जबलपुर। रांझी थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पुरानी शराब दुकान के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवम शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला (23 वर्ष) निवासी सामुदायिक भवन के पास, मानेगांव तालाब, रांझी बताया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की कमर में दाहिनी ओर एक देशी पिस्टल मिली, जिसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस लोड था।

हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने करीब 8 से 9 महीने पहले आयुष सोनकर उर्फ फन्टूस के माध्यम से यह पिस्टल 30 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल और कारतूस जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले में हथियार की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, आरक्षक अभिषेक मिश्रा, मनीष, चेतेंद्र साहू और रंजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

रांझी में 45 करोड़ की लागत से बनने वाले सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Newsdesk

ओवरनाइट एक्सप्रेस में चूहे का हमला: ड्यूटी के दौरान टेक्नीशियन की उंगली काटी

Newsdesk

भूलवश हेलमेट नहीं पहन सके जेडीए अध्यक्ष, नियमों का सम्मान करते हुए तुरंत भरा ₹1000 का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading