July 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में कराया भर्ती, प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील

नई दिल्ली, । दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई। पुलिस ने जानकारी दी कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर खाली करने की अपील की है।शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की टीम प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई। इस दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं ने विरोध और नारेबाजी की। ये कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि उसने हाईकोर्ट के आदेशों और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह कदम उठाया है। डीसीपी नई दिल्ली के ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया गया, “हाईकोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर को शांतिपूर्ण ढंग से खाली करने की अपील भी की है। ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें।”

अन्य ख़बरें

मुंह की अच्छी सेहत के लिए आयुष मंत्रालय ने दी ‘गंडूषा’ प्रैक्टिस की सलाह, जानें इसके फायदे

Newsdesk

चेन्नई में मध्यम बारिश की संभावना, पश्चिमी घाट के जिलों में 23 जुलाई तक होगी बारिश

Newsdesk

गृह मंत्री अमित शाह सिलीगुड़ी में बीएसएफ की 18वीं बटालियन की बॉर्डर आउटपोस्ट का करेंगे दौरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading