July 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी जन्मदिन की बधाई, बताया ‘विकसित भारत’ का अहम सूत्रधार

नई दिल्ली, 18 जुलाई ( केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुजरात और असम के मुख्यमंत्री ने बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की बधाई। वे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में सबसे आगे हैं, जो ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया से जुड़े भविष्य के सेक्टर को बढ़ावा देने के उनके प्रयास भी उतने ही सराहनीय हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी अश्विनी वैष्णव आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं। आपके नेतृत्व में भारतीय रेल, डिजिटल भारत और जनसंचार के क्षेत्र निरंतर नई उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, “माननीय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, एडवांस्ड आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के ज़रिए हमारे डिजिटल बदलाव को तेज करने और देश के सूचना और प्रसारण क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़े प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना है।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा, “रेल, संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ-प्रफुल्लित जीवन और दीर्घायु की कामना है।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा, “केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय रेल का आधुनिक कायाकल्प हो या देश को सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक हब बनाना। प्रधानमंत्री के दिशादर्शन में आपके अभिनव प्रयास हर क्षेत्र को नई गति दे रहे हैं। ईश्वर आपको सदा ऊर्जावान रखें, और उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु प्रदान करें ऐसी प्रार्थना।”

अन्य ख़बरें

हनुमान बेनीवाल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और संसद मार्च को दिया समर्थन

Newsdesk

1 सितंबर से सभी सरकारी विभागों में बंगाली भाषा अनिवार्य: सुवेंदु अधिकारी

Newsdesk

वन्नियार संगम की स्थापना ने तमिलनाडु के सामाजिक न्याय के इतिहास में एक खास जगह बनाई: अंबुमणि रामदास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading