July 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मां नर्मदा की मूर्ति खंडित मिलने से मचा हड़कंप, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर में शनिवार को नदी किनारे स्थापित मां नर्मदा की मूर्ति खंडित मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस की तत्परता और समझाइश से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 में ग्रामवासियों के सहयोग से नदी किनारे मां नर्मदा की मूर्ति स्थापित की गई थी, जो स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने मूर्ति को खंडित अवस्था में देखा। आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व ने यह कृत्य किया हो, हालांकि प्राकृतिक कारणों की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए खंडित मूर्ति का विधिवत पूजन-अर्चन किया और विसर्जन के लिए ग्वारीघाट रवाना हुए।

रांझी सीएसपी के अनुसार, सुंदरपुर ग्राम में नदी किनारे स्थापित मंदिर में मां नर्मदा की मूर्ति खंडित मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मूर्ति शरारती तत्वों की हरकत या फिर पानी एवं अन्य प्राकृतिक कारणों से क्षतिग्रस्त हुई हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि आगामी श्रावण माह में उसी स्थान पर पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां नर्मदा की नई मूर्ति स्थापित की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

मशीन वाले बाबा की दरगाह में अकीदत के साथ उर्स शरीफ सम्पन्न

Newsdesk

₹815 करोड़ के खेल बजट पर विधानसभा में सवाल, लखन घनघोरिया बोले– जबलपुर के खिलाड़ी सुविधाओं के लिए तरस रहे

Newsdesk

उजार पुरवा में दबंगों का आतंक, तोड़फोड़ और धमकी देने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading