May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पहचान बताने पर ही खरगोन में मिलेगा प्रवेश

खरगोन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे जिलों में खरगोन भी शामिल है। यहां अब बाहरी लोगों को तभी प्रवेश मिलेगा, जब वे अपनी पहचान बताएंगे।

खरगोन जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए है, इसके तहत शनिवार और रविवार को दो दिन की पूर्णबंदी रखी गई थी। अब प्रशासन ने जिले की सीमा में प्रवेश करने वालों का ब्यौरा दर्ज करने की कार्रवाई शुरु की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले की सीमाओं पर 13 नाके स्थापित किए गए है, जहां से गुजरने वालो के नाम पता और नंबरों सहित जिस स्थान से आ रहे है और जहां जा रहे है, इसका ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। इसका मकसद संक्रमित व्यक्ति को बचाया और संक्रमण को रोकना है। ये नाके महाराष्ट्र से आने वाले मार्ग, इंदौर से आने वाले मार्ग के अलावा खंडवा और बड़वानी कि ओर से आने वाले मार्गो पर बनाए गए है।

अन्य ख़बरें

बरगी क्रूज हादसा: तीन मासूम बच्चों समेत 4 लोग अब भी लापता, सर्च अभियान का दायरा बढ़ा

Newsdesk

विकास और प्रकृति का संतुलन जरूरी, ग्रीन बिल्डिंग तकनीक को अपना रहा मध्य प्रदेश : मोहन यादव

Newsdesk

बरगी क्रूज़ हादसा: “मां को डूबते देखा”, जीवित बची बच्ची की दर्दनाक आपबीती ने झकझोरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading