April 8, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ‘कोविड स्टेटस सर्टिफिकेशन’ योजना का खुलासा करेंगे

लंदन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार को ‘कोविड स्टेटस सर्टिफिकेशन’ योजना का खुलासा कर सकते हैं। दरअसल ब्रिटेन में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है, जिसके तहत सामूहिक समारोहों और इनडोर इवेंट्स की सुरक्षित वापसी की जाएगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अखबार गार्डियन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि अगले कुछ हफ्तों में वैक्सीन पासपोर्ट्स के परीक्षण के लिए फुटबॉल कप फाइनल, वल्र्ड स्नूकर चैम्पियनशिप, एक कॉमेडी क्लब और एक सिनेमा हॉल का इस्तेमाल किया जाएगा।

ट्रायल के सबूतों का इस्तेमाल वैक्सीन पासपोर्ट के व्यापक उपयोग पर विचार करने के लिए किया जाएगा।

अखबार के मुताबिक, नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) एक ऐसी प्रणाली स्थापित करेगा, जो बड़ी घटनाओं तक पहुंच हासिल करने के लिए लोगों को एक एप या एक पेपर प्रमाणपत्र का उपयोग करने की अनुमति देगा।

जॉनसन सोमवार को ऐसे समय में लोगों को इस बारे में अधिक जानकारी देंगे, जब उनकी सरकार ने बताया है कि ब्रिटेन में 50 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है।

प्रधानमंत्री 12 अप्रैल को अपनी वैश्विक यात्रा टास्क फोर्स की रिपोर्ट के अनुसार विदेश यात्रा पर प्रतिबंधों में ढील के लिए सरकार के दृष्टिकोण की रूपरेखा तैयार करेंगे।

ब्रिटिश मंत्रियों ने स्पष्ट कर दिया है कि विदेश यात्रा पर प्रतिबंध कम से कम 17 मई तक रहेगा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में 3.14 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोनोवायरस वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त कर ली है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप की 14 दिनों की युद्धविराम घोषणा के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर ईरान की सहमति

Newsdesk

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

Newsdesk

भारत-सेंट किट्स एंड नेविस संबंधों को मजबूती देगा हाई कमीशन का उद्घाटन: एस जयशंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading