April 7, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

वर्जीनिया के बीच पर हुई गोलीबारी में 1 की मौत, 2 घायल

वॉशिंगटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| वर्जीनिया में समंदर के किनारे शनिवार रात को तीन बार हुई गोलीबारी में एक की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने रविवार को इसकी सूचना दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्जीनिया बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हमें शनिवार रात को 10:08 (स्थानीय समयानुसार) बजे हियावथ ड्राइव के 1600 ब्लॉक में हुई गोलीबारी में लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि तीन पीड़ित गोली लगने से घायल अवस्था में पड़े हुए हैं।

इनमें से एक को वहीं मृत करार दे दिया गया और बाकी दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी संदिग्ध का पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले, 26 मार्च की रात को वर्जीनिया बीच में एक घातक गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।

अन्य ख़बरें

वाहन चेकिंग में खुला बाइक चोरी का राज, चालान कटवाने की जल्दबाजी ने पहुंचाया हवालात

Newsdesk

ईरान से जारी संघर्ष में ‘युद्ध अपराध’ वाले सवाल पर ट्रंप का चौंकाने वाला जवाब, जानें क्‍या कहा

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading